रुड़की में भूकंप से निपटने की तैयारी को परखने हेतु दैवीय आपदा मॉक ड्रिल शुरू
रुड़की। दैवीय आपदा के दौरान त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए आज जनपद की तीन तहसीलों के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर मॉक ड्रिल शुरू की गई। भूकंप की संभावित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस Earthquake Mock Exercise में जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया।
मॉक ड्रिल के दौरान भूकंप जैसी आपात स्थिति का सजीव परिदृश्य तैयार किया गया, जिसमें फंसे हुए लोगों को निकालने, घायलों को प्राथमिक उपचार देने, भीड़ नियंत्रण, राहत एवं बचाव कार्य और सुरक्षित क्षेत्रों में निकासी जैसे महत्वपूर्ण अभ्यास शामिल रहे।
दैवीय आपदा से संबंधित यह मॉक ड्रिल प्रशासनिक तैयारियों की वास्तविक जांच के लिए आयोजित की गई है, जिससे आवश्यकता पड़ने पर और बेहतर परिणाम सुनिश्चित किए जा सकें।
अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर सभी यूनिटों के बीच समन्वय, उपकरणों की कार्यक्षमता और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता की भी समीक्षा की गई। प्रशासन का कहना है कि ऐसे अभ्यास आपदा के समय नुकसान कम करने और राहत कार्यों की गति बढ़ाने में बेहद महत्वपूर्ण साबित होते हैं।

