बिग ब्रेकिंग न्यूज़ हरिद्वार///
कनखल के जमालपुर में युवक को गोली मारकर की हत्या।
हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र के जमालपुर में सोमवार देर रात सनसनीखेज वारदात हुई। अज्ञात बदमाशों ने सुमित चौधरी नाम के युवक को गोली मार दी। गोली लगते ही सुमित की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन हमलावर फरार हो चुके थे।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच कर रही है।

