जिला कांग्रेस का मुख्यमंत्री के आगमन पर विरोध प्रदर्शन, कई कांग्रेसी गिरफ्तार

जिला कांग्रेस का मुख्यमंत्री के आगमन पर विरोध प्रदर्शन, कई कांग्रेसी गिरफ्तार

: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हरिद्वार आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन अपर रोड के पास स्थित बड़ी सब्जी मंडी में महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में हुआ। हाथों में तख्तियां और झंडे लिए कांग्रेस कार्यकर्ता धामी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की गई। भीड़ बढ़ती देख पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और उन्हें रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन भेज दिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई। वहीं कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि सरकार जनविरोधी नीतियां चला रही है और जनता की आवाज को दबाने के लिए पुलिस का सहारा लिया जा रहा है।

कुल मिलाकर मुख्यमंत्री धामी के दौरे से पहले हरिद्वार में कांग्रेस का यह विरोध प्रदर्शन सुर्खियों में रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *