उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुँच गए हैं। सीएम धामी ने अपने दौरे की शुरुआत हर की पैड़ी बाजार से की, जहां उन्होंने स्वदेशी अपनाने और जीएसटी की नई दरों के प्रचार-प्रसार को लेकर जन-जागरूकता अभियान में शिरकत की।
मुख्यमंत्री ने स्थानीय व्यापारियों और आम जनता से मुलाकात कर स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की। साथ ही नई जीएसटी दरों की जानकारी साझा करते हुए प्रदेश सरकार की योजनाओं और जनहित से जुड़े संदेश भी दिए।
हर की पैड़ी के कार्यक्रम के बाद सीएम धामी माया देवी मंदिर प्रांगण जाएंगे, जहां वे धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।
दौरे के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:45 बजे देहरादून लौटकर कैंप कार्यालय में निर्धारित बैठकों और अन्य सरकारी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे

