प्रेस नोट
जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) की बैठक सम्पन्न
हरिद्वार, 10 सितम्बर 2025।
हरिद्वार जिले की जून तिमाही 2025 की जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) की बैठक आज मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोण्डे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
माननीय मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने निर्देश दिया कि सभी बैंक, अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करे,
बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में बैंकों एवं सरकारी विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना रहा। बैठक में विशेष रूप से ऋण वितरण, एनपीए प्रबंधन, वित्तीय समावेशन एवं विकासात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इसके अतिरिक्त बैठक में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं , री-केवाईसी , सीडी रेशियो , वार्षिक ऋण योजना , सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग अग्रिम, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना आदि विषयों पर भी विस्तार से चर्चा किया गया।
इस अवसर पर लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (LDM), हरिद्वार श्री दिनेश गुप्ता ने सभी बैंकों से आग्रह किया कि वे सरकारी प्रायोजित योजनाओं के लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें, तथा कृषि क्षेत्र में ऋण वितरण को बढ़ावा दें,
बैठक में भारतीय रिज़र्व बैंक से सहायक महाप्रबंधक श्री परम् दीप सिंह, नाबार्ड से जिला विकास प्रबंधक श्री अखिलेश डबराल, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं सभी बैंकों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने आपसी समन्वय और सहयोग के माध्यम से जिले के समग्र विकास के लिए कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
रिपोर्टर रोहित वर्मा


