22 यूपी गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल होपेन्द्र ठाकुर के निर्देशन और प्रशासनिक अधिकारी मेजर ऋजु रावत के मार्गदर्शन में वृद्धाश्रम में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। इस दौरान जहां वृद्ध जनों को रक्षा सूत्र बांधे गए वहीं हरे भरे पेड़ों को भी रक्षा सूत्र बांधकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
गुरूवार को बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर, डी ब्लॉक शास्त्री नगर मेरठ की एनसीसी कैडेट्स ने आभामनाव सेवा सदन वृद्ध आश्रम में जाकर रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया।

