कोतवाली ज्वालापुर आर्यनगर स्थित आरके एन्क्लेव निवासी सर्राफा कारोबारी दम्पति और दो पौतों को घर की नौकरानी ने बीती देर शाम खाने में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर घर में रखे लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गई। घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। सर्राफा कारोबारी दम्पति समेत चार लोगों को अनन-फनन में उपचार के लिए शहर के एक निजी हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां पर उनकी हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्सकों ने परिवार के चारों सदस्यों को उपचार के लिए हॉयर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया।
सूचना पर एसपी सिटी पंकज गैरोला हॉस्पिटल पहुंचे। जिन्होंने रिश्तेदारों से घटना की जानकारी जुटाई। लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि नौकरानी कितना माल लेकर फरार हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सर्राफा करोबारी का शहर में बीसीवाई ज्वैलर्स के नाम से दो शोरूम बताये जा रहे है।

