⚠️ देश रक्षक क्षेत्र में बिजली का खंभा गिरा, बड़ी दुर्घटना की आशंका ⚠️

देश रक्षक क्षेत्र में देर रात एक बिजली का खंभा गिर जाने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि रात किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से यह खंभा गिर गया।
खंभा सड़क किनारे खतरनाक स्थिति में पड़ा हुआ है, जिससे कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है।
क्षेत्रवासियों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है।
👉 बिजली विभाग से मांग की गई है कि वह तुरंत अलर्ट मोड पर आकर या तो खंभे को हटवाए अथवा उसे सुरक्षित तरीके से सीधा खड़ा कराए।
📢 संबंधित विभाग कृपया तत्काल संज्ञान लें और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

