हरिद्वार में CIMS के MBBS छात्रों ने किया आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का भ्रमण, मिली महत्वपूर्ण जानकारी

हरिद्वार में CIMS के MBBS छात्रों ने किया आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का भ्रमण, मिली महत्वपूर्ण जानकारी

हरिद्वार, 17 मार्च 2026 — छत्तीसगढ़ आयुर्वेद विज्ञान संस्थान (CIMS), बिलासपुर के MBBS छात्रों द्वारा जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, हरिद्वार का शैक्षिक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने छात्रों को जनपद स्तर पर किए जाने वाले आपदा प्रबंधन कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

मास्टर ट्रेनर मनोज कंडियाल ने संभावित आपदाओं, उनकी रोकथाम की तैयारियों तथा आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया (Response) की प्रक्रिया से छात्रों को अवगत कराया। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से आए चिकित्सक ने आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं (Emergency Medical Services) और आपदा अस्पताल प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

इस भ्रमण से छात्रों को आपदा प्रबंधन की वास्तविक कार्यप्रणाली को समझने का अवसर प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *